जाओ मेघा इतना ना बरसो,
दिलाओ ना याद बीते कल परसों,
रोएगा दिल आने वाले बरसो |
दिन रात मुझको सताती हैं,
अबकी ना कोई भी संग है,
फीका फीका हर एक रंग है |
बूंदे जब भी तन पे गीरे हैं ,
याद पिया की आने लगे है,
एक एक उनकी वफाएं ,
तेरे आते हे क्यों मुझको सताएं
देखो अब बस भी करो ना ,
खो चुकी हूँ जिसे भी था खोना,
जाओ मेघा इतना ना बरसो |

No comments:
Post a Comment