Wednesday, May 4, 2011

तेरे बिना...

मेरी ज़िन्दगी में तेरी कमी तो नहीं|
पर हाँ कुछ सूना है तेरे बिना ||
तेरे साथ जीने की जितनी ख़ुशी थी|
उससे ज़ादा गम है जीने का तेरे बिना ||
जाने कैसे अब रातें कटेंगी |
पूरे होंगे जाने दिन कैसे तेरे बिना ||
किस्से कहूँ जो भी कहना है मुझे |
कैसे बताऊ क्या हालत है मेरी तेरे बिना ||
खुश रहती थी हमेशा जब साथ था तेरा |
अब कोई ख़ुशी मंज़ूर नहीं तेरे बिना ||
दुनिया घुमाने का वादा था तेरा |
अब तन्हाई है हर जगह तेरे बिना ||
पहले मुस्कुराने का बहाना था तू |
अब हर मुस्कराहट अधूरी है तेरे बिना ||
मेरी ज़िन्दगी में तेरी कमी तो नहीं |
पर हाँ कुछ सूना है तेरे बिना ||

No comments:

Post a Comment